सिंगरौली: बगैर डिग्री डिप्लोमा के बने थे डॉक्टर साहब, साईं नारायण हॉस्पिटल चितरंगी सील, एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार एवं बीएमओ ने की कार्रवाई
चितरंगी में स्थानीय अस्पताल चौराहा पर संचालित साईं नारायण हॉस्पिटल को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार एवं बीएमओ ने सील कर दिया है। दरअसल एसडीएम के यहां शिकायत मिल रही थी कि साईं नारायण हॉस्पिटल के पास रजिस्ट्रेशन एवं डिप्लोमाधारी चिकित्सक नहीं है। एसडीएम ने बीएमओ से रिपोर्ट मांगा। जहां तहसीलदार चितरंगी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से पहुंच चिकित्सक से दस्तावेज मांगा। जहां चिकित्सक बगैर डिग्री डिप्लोमा के अस्पताल संचालित कर रहा था जिसके कारण उसे सील कर दिया गया है।