Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

News in Singrauli

आंधी के साथ उड़ी धूल, पूरे क्षेत्र में छाया कोयले जैसा माहौल

आंधी के साथ उड़ी धूल, पूरे क्षेत्र में छाया कोयले जैसा माहौल

Singrauli, Singrauli | Jun 22, 2026

NCL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को नहीं पता ड्यूटी क्या है?

NCL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को नहीं पता ड्यूटी क्या है?

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026

माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
-----:-----:--- -:----:----:----:----:----:----:--- :--- :---- :-----:----:---
सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है । 

यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर "योग करें, निरोग रहें" और "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक श्री सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी,योगा गोल्ड मेडलिस्ट अमन शुक्ला  सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के  सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

#InternationalYogaDay

माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम -----:-----:--- -:----:----:----:----:----:----:--- :--- :---- :-----:----:--- सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है । यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर "योग करें, निरोग रहें" और "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक श्री सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी,योगा गोल्ड मेडलिस्ट अमन शुक्ला सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। #InternationalYogaDay

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026

क्या आपको पोल खोल पोस्ट का अखबार मिल रहा है नहीं मिल रहा है तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें

क्या आपको पोल खोल पोस्ट का अखबार मिल रहा है नहीं मिल रहा है तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026

अब बोलेंगे कि बड़े गाड़ी वालों का गलती था

अब बोलेंगे कि बड़े गाड़ी वालों का गलती था

Singrauli, Singrauli | Jun 20, 2026

रिलायंस कोल माइंस अमलोरी में दर्दनाक हादसा,
100 फीट गहरी खाई में गिरा होलपैक, ऑपरेटर की मौत

-------:---------:------:----:--------:------:----:-----:-------:---------:-------
सिंगरौली:जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी स्थित रिलायंस कोल माइंस में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में ड्यूटी के दौरान एक होलपैक (डंपर) वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चला रहे ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे माइंस क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि खदान में नियमित कार्य के दौरान होलपैक वाहन कोयला परिवहन में लगा हुआ था। इसी दौरान वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के साथ चालक भी नीचे चला गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान देवेंद्र यादव निवासी बिहार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को खाई से बाहर निकाला गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकालने के लिए भारी मशीनों की मदद ली जा रही है।

*हादसे के बाद खदान में मचा हड़कंप* 
घटना की जानकारी मिलते ही माइंस में कार्यरत कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी घटनास्थल के आसपास एकत्र हो गए। हादसे की खबर मृतक के परिजनों तक पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। सहकर्मियों ने बताया कि देवेंद्र यादव लंबे समय से खदान में वाहन संचालन का कार्य कर रहे थे।

*सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल* 
इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर खदान क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ओपन कास्ट खदानों में भारी वाहनों का संचालन अत्यंत जोखिम भरा होता है। ऐसे में सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है। हादसे के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ और दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति या अन्य कोई कारण तो जिम्मेदार नहीं था।

*जांच में जुटे अधिकारी---* 
घटना की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं खदान प्रबंधन द्वारा भी आंतरिक जांच कराई जा रही है।

*परिजनों को सहायता की मांग---* 
हादसे के बाद श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि मृतक परिवार का मुख्य सहारा था। ऐसे में कंपनी और प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना ने एक बार फिर खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।।

रिलायंस कोल माइंस अमलोरी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरा होलपैक, ऑपरेटर की मौत -------:---------:------:----:--------:------:----:-----:-------:---------:------- सिंगरौली:जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी स्थित रिलायंस कोल माइंस में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में ड्यूटी के दौरान एक होलपैक (डंपर) वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चला रहे ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे माइंस क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि खदान में नियमित कार्य के दौरान होलपैक वाहन कोयला परिवहन में लगा हुआ था। इसी दौरान वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के साथ चालक भी नीचे चला गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान देवेंद्र यादव निवासी बिहार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को खाई से बाहर निकाला गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकालने के लिए भारी मशीनों की मदद ली जा रही है। *हादसे के बाद खदान में मचा हड़कंप* घटना की जानकारी मिलते ही माइंस में कार्यरत कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी घटनास्थल के आसपास एकत्र हो गए। हादसे की खबर मृतक के परिजनों तक पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। सहकर्मियों ने बताया कि देवेंद्र यादव लंबे समय से खदान में वाहन संचालन का कार्य कर रहे थे। *सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल* इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर खदान क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ओपन कास्ट खदानों में भारी वाहनों का संचालन अत्यंत जोखिम भरा होता है। ऐसे में सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है। हादसे के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ और दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति या अन्य कोई कारण तो जिम्मेदार नहीं था। *जांच में जुटे अधिकारी---* घटना की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं खदान प्रबंधन द्वारा भी आंतरिक जांच कराई जा रही है। *परिजनों को सहायता की मांग---* हादसे के बाद श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि मृतक परिवार का मुख्य सहारा था। ऐसे में कंपनी और प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना ने एक बार फिर खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।।

Singrauli, Singrauli | Jun 19, 2026