#SewaSankalpAbhiyan के अंतर्गत पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय कैलारस में पोस्टर प्रस्तुति एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका पार्षद श्री धारा सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्री महाराज सिंह धाकड़ ने की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘‘सेवा ही मानवता का आधार है’’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से समाजसेवा, मानवता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रभारी प्राचार्य श्री महाराज सिंह धाकड़ एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. रूपेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता की सराहना करते हुए उन्हें समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। डॉ. शिवचरण ने विद्यार्थियों को पोस्टर एवं चित्रकला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को समाजसेवा के कार्यों के प्रति सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री दर्शन गिरि गोस्वामी ने किया, जबकि नोडल अधिकारी प्रो. कुमारी पूजा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, स्वयंसेवी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh
253 views | Morena, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026