Public App Logo
Profile Picture

PRO JS MORENA

@projsmorena
2509Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में औद्योगिक अनुभव पर विशेष व्याख्यान आयोजित

विद्यार्थियों को उद्योगों की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक एवं कौशल विकास की दी गई जानकारी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मुरैना में विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक एवं रोजगारपरक कौशल से परिचित कराने के उद्देश्य से औद्योगिक अनुभव विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कौशल विकास एवं तकनीकी सहायता केंद्र, ग्वालियर के निदेशक डॉ. वी. किरण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. वी. किरण कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक अनुभव और तकनीकी दक्षता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों का ज्ञान अर्जित करने, निरंतर कौशल उन्नयन करने तथा उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने का प्रयास करें।

कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक श्री दिलीप गांगिल ने कहा कि औद्योगिक अनुभव विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा तकनीकी चुनौतियों को समझने का अवसर प्रदान करता है। इससे उनकी व्यावहारिक समझ और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है, साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं में भी वृद्धि होती है।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मुरैना एवं सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्वालियर के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) निष्पादित किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल उन्नयन, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा प्रयोगशालाओं में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे। यह पहल विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने में सहायक होगी।

कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी श्री पुरुषोत्तम ओझा, श्री एस. सरवनन एवं श्री रामनिवास मेहता सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के समापन पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री दिलीप गांगिल ने किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सुजागृति संस्था की पहल, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र तिघरा में पौधों के संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

वृक्षारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी आवश्यक

पितृपक्ष की समाप्ति पर पितृमोक्ष अमावस्या एवं विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर तथा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर 11 अक्टूबर 2026 को सुजागृति समाजसेवी संस्था, मुरैना द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण तथा पूर्व में रोपित पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत ग्वालियर के तिघरा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में संस्था द्वारा पूर्व में रोपित लगभग 3,000 पौधों की साफ-सफाई, सिंचाई एवं संरक्षण संबंधी कार्य किए गए। इन पौधों में गुग्गल, शतावरी और सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। अभियान के दौरान नए पौधों का रोपण भी किया गया तथा उनके समुचित विकास और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।

संस्था के अध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन ने कहा कि वृक्षारोपण जीवन, पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। जितना आवश्यक पौधों का रोपण करना है, उतना ही जरूरी उनकी नियमित देखभाल, साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद पौधों की विशेष देखभाल आवश्यक हो जाती है, ताकि उन्हें फफूंद, कीटों, दीमक तथा जड़ों के सड़ने जैसी समस्याओं से सुरक्षित रखा जा सके। विशेष रूप से गुग्गल के पौधों को दीमक से बचाने के लिए समय पर आवश्यक उपाय करना जरूरी है।

अभियान के दौरान तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए रेंज ऑफिसर श्री गजाधर प्रसाद शाक्य ने बच्चों एवं युवाओं को पौधों की देखभाल, साफ-सफाई, सिंचाई तथा पौधरोपण की उचित विधियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मौके पर व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए बताया कि पौधों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, उनकी नियमित सिंचाई करने तथा बेहतर वृद्धि के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने से पौधों को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखा जा सकता है। इस कार्य में श्री राजाराम का भी सहयोग रहा।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजा बाबू सिंह के निर्देशन तथा तिघरा के पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश रेनवाल के सहयोग से सुजागृति समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन के नेतृत्व में संचालित किया गया।

श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए हैं, जो भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इन पौधों से परिसर में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा तथा औषधीय एवं अन्य उपयोगी संसाधन उपलब्ध होने के साथ स्थानीय तापमान को नियंत्रित करने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त, पेड़-पौधे जैव विविधता के संरक्षण तथा पक्षियों सहित अन्य जीव-जंतुओं के लिए अनुकूल प्राकृतिक वातावरण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=environment nis:value=environment nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
अंबाह उपजेल में दिव्यांगता परीक्षण एवं पहचान शिविर आयोजित

8 बंदियों का किया गया परीक्षण, सभी में दिव्यांगता के लक्षण अथवा संभावना पाए जाने पर आगे की जांच के लिए किया चिह्नित

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा सामाजिक न्याय विभाग, मुरैना के उपसंचालक एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के. सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं जिला दिव्यांग मेडिकल बोर्ड, मुरैना द्वारा अंबाह उपजेल में दिव्यांगता परीक्षण एवं पहचान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों में संभावित दिव्यांगता की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना था।

शिविर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं जिला दिव्यांग मेडिकल बोर्ड की विशेषज्ञ टीम द्वारा बंदियों का आवश्यकतानुसार परीक्षण एवं प्रारंभिक मूल्यांकन किया गया। इस दौरान शारीरिक, श्रवण, दृष्टि, मानसिक एवं बौद्धिक सहित विभिन्न प्रकार की संभावित दिव्यांगताओं की पहचान के लिए आवश्यक परीक्षण किए गए।

शिविर में कुल 8 बंदियों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान सभी 8 बंदियों में दिव्यांगता के लक्षण अथवा संभावना पाए जाने पर उन्हें आगे की चिकित्सकीय जांच एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया के लिए चिह्नित किया गया। साथ ही, उन्हें नियमानुसार दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) तथा आवश्यक पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

शिविर में अंबाह उपजेल अधीक्षक श्री रफी हुसैन सहित चिकित्सकीय दल एवं पुनर्वास विशेषज्ञ उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में जेल प्रशासन तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, मुरैना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांगता की समय पर पहचान एवं समुचित मूल्यांकन से संबंधित व्यक्तियों को उनकी आवश्यकतानुसार पुनर्वास सेवाएं, सहायक उपकरण, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा शासन की विभिन्न दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता मिलती है।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा जिले के विभिन्न संस्थानों एवं क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दिव्यांगता से संबंधित जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित किया जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
शनिचरी अमावस्या पर शनिधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए भगवान शनिदेव के दर्शन

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन के लिए व्यापक प्रबंध

जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी रात रहे मुस्तैद

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मध्यरात्रि में किया विधिवत तेलाभिषेक

शनिचरी अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को मुरैना जिले के ग्राम ऐंती स्थित प्राचीन शनिधाम मंदिर में विशाल मेले का आयोजन श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेले में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु भगवान श्री शनिदेव के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, दर्शन मार्ग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने मध्यरात्रि 12 बजे शनिधाम मंदिर पहुंचकर भगवान श्री शनिदेव का विधिवत तेलाभिषेक किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के द्वार खोले गए। दोनों अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी पूरी रात मुस्तैद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने तथा भीड़ का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में समन्वित रूप से कार्य किया गया। श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष प्रबंध किए गए थे।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मेले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के संचालन के लिए दो पालियों में लगभग 600 पुलिसकर्मियों तथा राजस्व विभाग के लगभग 700 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। बेहतर प्रबंधन की दृष्टि से संपूर्ण मेला क्षेत्र को सात सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। कार्यपालिक दंडाधिकारी, जिला अधिकारी एवं अन्य मैदानी कर्मचारी मेला स्थल पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का संचालन करते रहे। स्काउट एवं गाइड दल के सदस्यों ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं को दर्शन कराने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

मेले के दौरान अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के मैदानी कर्मचारी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय रहे।

श्रद्धालुओं के लिए की गईं विशेष व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक-पृथक स्नानागार बनाए गए थे। इससे स्नान व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने में सहायता मिली। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा निर्धारित नाई जोन में लगभग 250 नाइयों की व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो सकी।

संभावित अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन वाहनों की तैनाती की गई थी। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

भंडारों में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

मेले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी भंडारों का आयोजन किया गया। सिरसा की ओर से लगातार 35 वर्षों से भंडारे की सेवा की जा रही है तथा इस वर्ष 51वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस बल एवं मेला व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों ने भी प्रसादी ग्रहण की। भंडारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ प्रसादी वितरित की गई।

पृथक दर्शन मार्गों से सुचारु रही व्यवस्था

भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के उद्देश्य से महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक दर्शन मार्ग निर्धारित किए गए थे। मार्गों पर सुरक्षा कर्मियों एवं तैनात कर्मचारियों द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने में सहायता मिली। मेले में न्यायाधीशों, जनप्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी पहुंचकर भगवान श्री शनिदेव के दर्शन किए। पूर्व कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने भी रात्रि में भगवान शनिदेव का अभिषेक किया।

पेयजल, चिकित्सा, एम्बुलेंस, सुरक्षा, मार्गदर्शन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए प्रशासनिक अमले द्वारा निरंतर सेवाएं प्रदान की गईं। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्काउट एवं गाइड दल तथा समाजसेवियों के समन्वित प्रयासों से शनिचरी अमावस्या का विशाल मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। शनिधाम में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब के बीच व्यवस्थाओं का सफल संचालन प्रशासनिक तत्परता, जनसेवा एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amavasya nis:value=amavasya nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत पोलीटेक्निक महाविद्यालय में हरित ऊर्जा पर विशेष व्याख्यान आयोजित

विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को नवीकरणीय ऊर्जा, तकनीकी नवाचार एवं रोजगार की संभावनाओं से कराया अवगत

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय, मुरैना में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से अवगत कराने के उद्देश्य से “हरित ऊर्जा क्रांति: उभरते अवसर और भविष्य की संभावनाएं” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमआईटीएस डीम्ड विश्वविद्यालय, ग्वालियर के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने की। प्राचार्य श्री सक्सेना ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना, मुख्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री दिलीप गांगिल, कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री कपिल राजे सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री दिलीप गांगिल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य पारंपरिक सेवा गतिविधियों के साथ युवाओं को मानसिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व तथा इस क्षेत्र में भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौरसिया ने अपने व्याख्यान में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जैव ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन सहित विभिन्न स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती मांग और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच हरित ऊर्जा का उपयोग समय की आवश्यकता है। नवीकरणीय ऊर्जा कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ रोजगार सृजन, तकनीकी नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी उपलब्ध कराती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उभरती तकनीकों, करियर की संभावनाओं तथा ऊर्जा संरक्षण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। साथ ही, दैनिक जीवन में ऊर्जा की बचत करने और पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समसामयिक विषयों पर तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से हरित ऊर्जा तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर देश के सतत विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में रोजगार, अनुसंधान और नवाचार की व्यापक संभावनाएं हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विषय में रुचि प्रदर्शित की। व्याख्यान के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हरित ऊर्जा से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री कपिल राजे, डॉ. अमित खण्डेलवाल, श्री आर.एस. पंथ, श्री अमित जैन सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। मंच का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मुख्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री दिलीप गांगिल ने किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
शनि अमावस्या मेले में नाई बंधुओं को एचआईवी-एड्स के प्रति किया जागरूक

शनि अमावस्या के अवसर पर ऐंती पर्वत स्थित प्रसिद्ध शनिधाम मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत मुंडन कार्य में लगे नाई बंधुओं को संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही, श्रद्धालुओं को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक मुंडन में नए ब्लेड का उपयोग करने की समझाइश दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार तथा शनि मेला नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रकांत दुबे के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी काउंसलर ने एमपीडब्ल्यू श्री अर्पण दुबे के सहयोग से नाई जोन में पहुंचकर नाई बंधुओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूक किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचआईवी संक्रमण फैलने के प्रमुख कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई या उपकरणों के साझा उपयोग तथा अन्य निर्धारित माध्यमों से संक्रमण फैल सकता है। टीम ने मुंडन के दौरान इस्तेमाल किए गए ब्लेड का दोबारा उपयोग नहीं करने और प्रत्येक श्रद्धालु के लिए नया ब्लेड इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया।

अभियान के दौरान नाई बंधुओं को प्रत्येक मुंडन संस्कार में नए ब्लेड का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। उनकी मांग के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क नए ब्लेड के पैकेट भी वितरित किए गए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को संक्रमण के जोखिम से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी सुनिश्चित की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य शनि अमावस्या मेले में स्वच्छता एवं सुरक्षित मुंडन प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना तथा आमजन में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
सैनिकों का त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत – कृषि मंत्री श्री कंषाना

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का सम्मान, शॉल-श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन

शहीद स्मारक मुरैना में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, राष्ट्रसेवा के प्रति सैनिकों के योगदान को किया नमन

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के अनुरूप शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा शहीद स्मारक, मुरैना में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना सहित जनप्रतिनिधियों ने सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का समर्पण, त्याग और बलिदान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। भारतीय सैनिक विषम परिस्थितियों में भी अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हैं। युद्धकाल हो अथवा शांति का समय, सैनिकों का राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति सदैव अनुकरणीय रही है। सैनिकों के त्याग एवं शौर्य के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। भूतपूर्व सैनिकों का योगदान भी राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर है, जिसे सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण किया जाना चाहिए।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने वीर नारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका साहस, धैर्य और त्याग समाज के लिए अनुकरणीय है। अपने प्रियजनों को राष्ट्रसेवा में समर्पित करने के बाद भी जिस दृढ़ता और आत्मबल के साथ वे जीवन की चुनौतियों का सामना करती हैं, वह अद्वितीय है। वीर नारियां केवल शहीद सैनिकों के परिवारों का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं, बल्कि वे त्याग, संकल्प और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा की सशक्त प्रतीक हैं। उनका संघर्ष और आत्मविश्वास समाज को विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है।

समारोह में महापौर श्रीमती सारदा सोलंकी ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए सैनिक जिस समर्पण, साहस और त्याग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, वह प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायी है। सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।

समारोह के दौरान श्रीमती रेखा तोमर, श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती आशन देवी एवं श्रीमती मीरा देवी सहित अन्य का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मुरैना लेफ्टिनेंट कैप्टन (सेवानिवृत्त) श्री पाण्डे ने स्वागत भाषण दिया। 

इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक श्री राकेश मावई, श्री बलवीर डंडोतिया, समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरे, श्री हमीर सिंह पटेल सहित भूतपूर्व सैनिक, शहीदों की वीर नारियां, उनके परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=administration nis:value=administration nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंषाना ने ग्राम देवरी में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वृहद वृक्षारोपण

पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी – मंत्री श्री कंषाना

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत देवरी, जनपद पंचायत मुरैना में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंषाना ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना है। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के अनुरूप वृक्षारोपण जैसे कार्य समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं तथा अपने गांव को हरा-भरा बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही, ग्रामीणों को पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत छात्रवृत्ति सहायता शिविर आयोजित

विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं का किया निराकरण, तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कैलारस स्थित आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को शासकीय छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह राठौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया। शिविर में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं तथा अन्य कठिनाइयों के समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें छात्रवृत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को समझने और आवेदन में आने वाली समस्याओं का निराकरण करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को शासकीय छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित करने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने तथा तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं को दूर करना रहा। इस पहल से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त करने और अपनी समस्याओं के समाधान में सहायता मिली।

कार्यक्रम में प्रो. रामेंद्र भदौरिया, प्रो. आर.एस. शर्मा, श्री एम.एस. पालीवाल, श्री रामलखन धाकड़, श्री महेश धाकड़, श्री राकेश सिकरवार, श्री राजू खान, श्री शिवनारायण धाकड़, श्री जगदीश यादव, श्री गजेंद्र शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
राज्य स्तरीय एन-क्वास टीम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवगढ़ का निरीक्षण

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण व्यवस्थाओं का किया मूल्यांकन

ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने पर दिया जोर

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एन-क्वास) के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवगढ़ में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में राज्य स्तर से श्री साकेत चौरसिया एवं डॉ. अवधेश सोनी शामिल रहे। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं उनके क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।

स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का किया सूक्ष्म परीक्षण

निरीक्षण के दौरान टीम ने बाह्य रोगी विभाग, विभिन्न वार्डों, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण काउंटर तथा अभिलेख संधारण व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, प्राथमिक उपचार की उपलब्धता, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, परिसर की स्वच्छता तथा संक्रमण नियंत्रण के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति का भी मूल्यांकन किया गया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखी और निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए निर्देश

निरीक्षण के पश्चात राज्य स्तरीय दल ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। अधिकारियों ने कहा कि एन-क्वास प्रमाणीकरण का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक नागरिक तक निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने पर विशेष ध्यान दें।

अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुभा माहेश्वरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री श्रीवास्तव, डॉ. हिमांशु बंसल, डॉ. अभिषेक बाथम, आयुष चिकित्सक डॉ. प्रतिपाल सिंह, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से डॉ. रचना अहिरवार, आईसीटीसी काउंसलर श्री संदीप सेंगर, श्री दीनदयाल शर्मा, श्री रणवीर गोयल, श्री केदारनाथ शाक्य, श्री रामनिवास कुशवाह, श्री मोहित शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शीतल पवार जोशी, श्रीमती विद्या भारती, श्री सनी कुशवाहा, श्रीमती पूनम वैद्य तथा एएनएम श्रीमती आरती राठौर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत दिव्यांगजनों को वितरित किए 85 सहायक उपकरण

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), व्हीआईपी रोड, मुरैना में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें कुल 85 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के. सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराना, उनकी जरूरतों का आकलन करना तथा सहायक उपकरणों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की विशेषज्ञ टीम द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर पात्र हितग्राहियों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी तथा उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को पुनर्वास सेवाओं, सहायक उपकरणों तथा दिव्यांगजन कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही, पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने और दिव्यांगजनों की सामाजिक सहभागिता बढ़ाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना तथा समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
एनएसएस स्वयंसेवकों को सेवा गतिविधियों एवं राष्ट्रीय स्तर के अवसरों की दी जानकारी

शासकीय महाविद्यालय जौरा में उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

शासकीय महाविद्यालय जौरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नवप्रवेशित स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सेवा गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों तथा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों को ‘स्वयं से पहले आप’ की भावना के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा, श्रमदान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण जैसी गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, केंद्र सरकार के ‘माई भारत पोर्टल’ पर पंजीयन की प्रक्रिया तथा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के अवसरों की जानकारी भी दी गई।

स्वयंसेवकों को बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत दो वर्ष की नियमित सेवा के निर्धारित 240 घंटे पूर्ण करने तथा विशेष शिविर में सहभागिता के बाद ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड शिविर, राष्ट्रीय युवा उत्सव एवं राष्ट्रीय एकीकरण शिविर जैसी राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में सहभागिता का अवसर भी प्राप्त होता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. सिंह हाड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शेषनारायण शुक्ला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सी.पी. विमल ने विद्यार्थियों को सामाजिक कौशल के महत्व की जानकारी दी।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विनोद सिंह कुशवाहा ने नवप्रवेशित स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए उन्हें वर्षभर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ एवं नवप्रवेशित स्वयंसेवक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया ने छात्रावासों का किया निरीक्षण

छात्रावासों में आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराने के दिए निर्देश

मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने  गुरुवार को मुरैना जिले के दो पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावासों में आवश्यकतानुसार समय-समय पर मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं एवं अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके।

डॉ. कुसमरिया ने एबी रोड स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान छत के प्लास्टर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने आवश्यक मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन तथा छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही, छात्रावास की रिक्त सीटों पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से मीनू के अनुसार भोजन, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही अध्ययन के लिए सकारात्मक एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं का नियमित रूप से ध्यान रखा जाए।

इसके बाद डॉ. कुसमरिया ने शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, बड़ोखर का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए छात्राओं से संवाद किया और उनके रहन-सहन, भोजन तथा अध्ययन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। छात्रावास में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया और उनसे आत्मीय संवाद किया।

निरीक्षण के अंत में डॉ. कुसमरिया ने छात्राओं के साथ छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल विद्यार्थियों के निवास का स्थान नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और बेहतर भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए यहां स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग की प्रभारी अधिकारी श्रीमती दीक्षा जादौन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं - पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ की योजनाओं की समीक्षा

मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और पात्र हितग्राही समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी वाले फ्लैक्स एवं बैनर तैयार कर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए विभाग कार्ययोजना तैयार करे। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को भी छात्रावासों का निरीक्षण कराया जाए, ताकि व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सुधार समय-समय पर किए जा सकें।

डॉ. कुसमरिया ने यह निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव, वनमंडलाधिकारी श्री हरीशचन्द्र बघेल, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, समाजसेवी श्री रिषी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार, पिछड़ा वर्ग की प्रभारी अधिकारी श्रीमती दीक्षा जादौन सहित उद्योग, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, लोक निर्माण, खाद्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया ने कहा कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, पिछड़ा वर्ग प्राविण्य छात्रवृत्ति, मेधावी पुरस्कार योजना, संघ लोक सेवा आयोग एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रोत्साहन योजना, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम एवं स्वरोजगार योजना सहित विभागीय छात्रावासों एवं आश्रमों में प्रवेश की जानकारी व्यापक रूप से आमजन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि विभाग इन योजनाओं की जानकारी वाले फ्लैक्स एवं बैनर प्रमुख स्थानों तथा विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में प्रदर्शित कराए, जिससे पात्र विद्यार्थियों एवं हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके।

बैठक में बताया गया कि जिले में वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति के लिए 10 हजार 792 आवेदन प्राप्त हुए थे। परीक्षण के उपरांत 10 हजार 127 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें 7 करोड़ 84 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग प्राविण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत 4 छात्राओं को 30 हजार रुपये, सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले एक विद्यार्थी को 75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा उद्यम एवं स्वरोजगार योजना के तहत 14 हितग्राहियों को 37 लाख 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है।

अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया ने विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली तथा पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों एवं हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन की निरंतर समीक्षा की जाए। योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारी समन्वित प्रयास करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> — सेवा की कहानी

स्व-सहायता समूह से बदली आरती की जिंदगी, आत्मनिर्भर बनकर अब गांव की महिलाओं को दिखा रहीं नई राह

कौंथरखुर्द की आरती ने 15 महिलाओं को साथ जोड़कर शुरू किया सफर, आज खुद सशक्त बनकर दूसरों को भी दे रहीं आत्मविश्वास

कभी गांव की सीमाओं तक सिमटा आरती तोमर का जीवन आज आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। मुरैना जिले के ग्राम कौंथरखुर्द की आरती ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी आगे बढ़ने की राह तैयार की। 15 महिलाओं को साथ लेकर गठित किए गए स्व-सहायता समूह से जुड़कर आरती ने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई और आज वह स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

आरती बताती हैं कि स्व-सहायता समूह बनने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से उन्हें आरएफ, सीआईएफ और सीसीएल के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिला। सीसीएल की दूसरी किश्त प्राप्त होने के बाद उन्होंने विभिन्न आजीविका गतिविधियों की शुरुआत की। इन गतिविधियों से उन्हें अपनी आय का साधन मिला और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग मिला। समूह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के चलते उन्होंने सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (सीआरपी) के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही लखपति दीदी अभियान और ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना से जुड़कर भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई।

आरती के लिए यह बदलाव केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं रहा। स्व-सहायता समूह ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया और उन्हें घर की चौखट से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानने का अवसर दिया। वह बताती हैं कि पहले गांव से बाहर जाकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने या अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर बहुत कम मिलते थे। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें ऐसे कई अवसर मिले, जहां उन्होंने न केवल अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, बल्कि अन्य महिलाओं के साथ आगे बढ़ने का अनुभव भी हासिल किया।

हाल ही में 17 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में जिले में हुई खेल प्रतियोगिता में आरती ने अपनी साथी महिलाओं के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजयी होकर लौटीं। इसी कार्यक्रम में उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ दीप प्रज्ज्वलन में भी सहभागिता की। आरती के लिए ये छोटे-छोटे अवसर उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने वाले साबित हुए।

आरती कहती हैं, “स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद मुझे आगे बढ़ने का अवसर मिला। आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं। अपने पति की आर्थिक मदद करने के साथ बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में भी सहयोग कर पा रही हूं। समूह ने मुझे केवल आत्मनिर्भर नहीं बनाया, बल्कि अपने भीतर विश्वास पैदा करना भी सिखाया है।”

वह कहती हैं कि आजीविका गतिविधियों से जुड़ने के बाद उन्हें यह विश्वास मिला है कि ग्रामीण महिलाएं केवल परिवार की जिम्मेदारियां निभाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। यही विश्वास अब वह गांव की अन्य महिलाओं तक पहुंचा रही हैं और उन्हें स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी क्षमता को पहचानने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

आरती तोमर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों ने उनके जैसी अनेक ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव का रास्ता खोला है।  वह कहती हैं कि महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने वाली पहल से उनके जीवन को नई दिशा मिली है। आज आरती की कहानी केवल उनके अपने जीवन में आए बदलाव की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे की कहानी है, जो एक महिला को आगे बढ़ने का अवसर मिलने पर पूरे समुदाय में बदलाव की नई शुरुआत कर सकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
भूकंप और आपदा से बचाव के लिए नवीन कलेक्ट्रेट में वृहद अभ्यास

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल सहित विभिन्न विभागों ने परखी राहत एवं बचाव तैयारियां

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को नवीन कलेक्ट्रेट में वृहद आपदा प्रबंधन अभ्यास आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा आपातकालीन बल, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र सहित विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संगठनों ने सहभागिता की।

अभ्यास के दौरान भूकंप के कारण बहुमंजिला इमारत के क्षतिग्रस्त होने तथा मलबे में लोगों के फंसे होने का वास्तविक स्थिति जैसा दृश्य तैयार किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग पर अग्निशमन विभाग द्वारा तत्काल काबू पाने तथा इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर अस्थायी चिकित्सा शिविर स्थापित कर घायलों को प्राथमिक उपचार देने, ऑक्सीजन सहायता उपलब्ध कराने तथा जीवनरक्षक हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। पुलिस एवं नागरिक सुरक्षा दल द्वारा भीड़ नियंत्रण तथा राहत एवं बचाव कार्यों को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने का अभ्यास किया गया।

वृहद अभ्यास के दौरान राज्य आपदा आपातकालीन बल के अधिकारियों ने बताया कि आपदा की स्थिति की पूर्व सूचना हमेशा संभव नहीं होती, लेकिन सजगता और पूर्व तैयारी के माध्यम से जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखें, सुरक्षित स्थान पर जाएं तथा प्रशासन एवं बचाव दल द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री आर.के. सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार, श्री सीताराम वर्मा, एसडीएम सबलगढ़ श्री रामनिवास सिकरवार सहित कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर निगम आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा मोचन बल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=emergency nis:value=emergency nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mockdrill nis:value=mockdrill nis:enabled=true nis:link/>
स्ट्राँ रीपर अपनाएँ नरवाई का उचित प्रबंधन करें

नरवाई में आग न लगाएँ, फसल अवशेषों का उपयोगी प्रबंधन करें

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agriculture nis:value=agriculture nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=farmers nis:value=farmers nis:enabled=true nis:link/> Department of Agriculture, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

देशभर में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मुरैना में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जिला मुरैना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के ‘मन कक्ष’ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक संतुलन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय, मुरैना के मनोचिकित्सक डॉ. अमृत राजे एवं डॉ. अनुराग डंडोतिया तथा काउंसलर श्री अमन भदौरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के मुख्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री दिलीप गांगिल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत महाविद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई हैं तथा 17 अक्टूबर 2026 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मानसिक समस्या को छिपाने के बजाय उसके बारे में बात करना, आवश्यकता होने पर सहायता लेना तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना जरूरी है।

मुख्य अतिथि डॉ. अमृत राजे ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, चिंता, परीक्षा के दबाव एवं दैनिक जीवन से जुड़ी मानसिक चुनौतियों के कारणों तथा उनसे निपटने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, योग एवं ध्यान अपनाने तथा परिवार और मित्रों के साथ संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान करते हुए आवश्यक परामर्श दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने कहा कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ एवं सफल जीवन का आधार है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही महत्वपूर्ण है तथा आवश्यकता होने पर समय पर सहायता लेना जागरूकता एवं समझदारी का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया। प्राचार्य श्री सक्सेना ने मुख्य अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री दिलीप गांगिल ने अतिथियों, प्राचार्य, व्याख्याताओं एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री कपिल राजे, शिक्षकगण श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री जितेन्द्र सिंह, अतिथि शिक्षक डॉ. आर.एन.एस. तोमर, श्रीमती मुक्ता श्रीवास्तव, श्रीमती कुक्की चिरगैंया, श्री जसवंत सिंह, सुश्री राखी शर्मा, श्रीमती फरहा खानम, श्री दीपेन्द्र सिंह राजपूत, श्री देवेन्द्र शर्मा, श्री प्रहलाद कुमार शुक्ल, श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर, श्री नंदकिशोर मारन एवं श्री अंकित पारासर सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
चंबल की धरती पर विदेशी मेहमानों ने जानी विरासत, संस्कृति और ग्रामीण जीवन की कहानी

मध्यप्रदेश यात्रा बाजार-2026 के तहत मुरैना पहुंचे 13 विदेशी प्रतिनिधि, मितावली की मीरा की हवेली में चखा चंबल का पारंपरिक स्वाद

मध्यप्रदेश को देश-विदेश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने तथा प्रदेश के विविध पर्यटन अनुभवों से अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को परिचित कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन मंडल द्वारा 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक भोपाल में मध्यप्रदेश यात्रा बाजार-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा बाजार के अंतर्गत देश-विदेश से आए पर्यटन व्यवसाय संचालकों, पर्यटन विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों के लिए प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की परिचयात्मक यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में ग्वालियर-चंबल अंचल पहुंचा पहला दल ग्वालियर की ऐतिहासिक विरासत से लेकर मुरैना के ग्रामीण जीवन से रूबरू हुआ। दल ने ग्वालियर किले सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद प्रतिनिधियों ने मुरैना जिले के बटेश्वर, पढ़ावली और मितावली पहुंचकर प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्थापत्य कला को करीब से जाना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति, लोककला, पारंपरिक खान-पान, ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय आतिथ्य का अनुभव किया।

ग्रामीण जीवन और स्थानीय संस्कृति से हुए रूबरू

परिचयात्मक यात्रा की खासियत यह रही कि विदेशी प्रतिनिधियों को केवल ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण ही नहीं कराया गया, बल्कि उन्हें स्थानीय समुदाय और ग्रामीण जीवन से भी सीधे जोड़ा गया। प्रतिनिधियों ने ग्रामीण परिवारों से संवाद कर स्थानीय परंपराओं, खान-पान, कला, हस्तशिल्प, खेती-किसानी और दैनिक जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मध्यप्रदेश पर्यटन मंडल एवं रागिनी फाउंडेशन के सहयोग से मुरैना जिले के रिठोरा कलां, ऐती और मितावली में कुल 18 ग्रामीण आवास विकसित किए गए हैं। इन ग्रामीण आवासों के माध्यम से पर्यटकों को ग्रामीण क्षेत्र में ठहरने के साथ स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक भोजन, ग्रामीण जीवनशैली और आतिथ्य का प्रत्यक्ष अनुभव उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण परिवारों को पर्यटन से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना तथा स्थानीय संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाना भी इसका उद्देश्य है।

मीरा की हवेली में चखा चंबल का पारंपरिक स्वाद

मितावली स्थित मीरा की हवेली ग्रामीण आवास विदेशी प्रतिनिधियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां उनका पारंपरिक ग्रामीण आतिथ्य के साथ स्वागत किया गया। प्रतिनिधियों ने ग्रामीण परिवार के साथ बैठकर स्थानीय भोजन का स्वाद लिया तथा पारंपरिक व्यंजनों को तैयार करने और परोसने की स्थानीय परंपराओं को जाना।

ग्रामीण परिवारों के साथ आत्मीय संवाद के दौरान प्रतिनिधियों ने गांव की दिनचर्या, खेती-किसानी, खान-पान, पारंपरिक जीवनशैली और स्थानीय रीति-रिवाजों को समझा। इस अनुभव ने उनके सामने चंबल को ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ लोक संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन से जुड़ा जीवंत पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया।

माटी कला, दरी निर्माण और लोकगीतों ने मोहा मन

ग्रामीण अनुभव को यादगार बनाने के लिए विदेशी प्रतिनिधियों ने स्थानीय माटी कला, दरी निर्माण और लोकगीतों से जुड़ी गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने स्थानीय कारीगरों से माटी कला की पारंपरिक तकनीकों की जानकारी ली और स्वयं भी मिट्टी से कलाकृतियां बनाने का प्रयास किया। उन्होंने दरी निर्माण की पारंपरिक प्रक्रिया एवं स्थानीय बुनाई कला को भी करीब से जाना।

स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने प्रतिनिधियों को चंबल की लोक संस्कृति से परिचित कराया। प्रतिनिधियों ने कलाकारों एवं ग्रामीणों से संवाद कर स्थानीय कला, संगीत और परंपराओं को करीब से समझा।

13 विदेशी प्रतिनिधियों ने लिया ग्वालियर-चंबल का अनुभव

ग्वालियर-चंबल परिचयात्मक यात्रा में विभिन्न देशों से आए 13 पर्यटन विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि शामिल रहे। इनमें श्री ग्रेगरी लुई ह्यूग्स ब्रिगैंड, श्री मिहाली एबेल सामू, सुश्री रूथ मार्गरेते कुहन, सुश्री वीरा जिल्स्के, सुश्री ग्रेटा लिब्रा, श्री एलेक्जेंडर गोरडिन, श्री रोडेरिक एगुइलर, श्री नट्टापाच उटेनपिटक, श्रीमती सुशादा उटेनपिटक, सुश्री मैग्डालेना पॉलिना गॉयर, सुश्री नादेज्दा कज़ान्त्सेवा, सुश्री थी न्गोक ली ट्रान तथा सुश्री किया कारोलीना फिन्स्का शामिल रहीं।

प्रतिनिधियों ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं ग्रामीण पर्यटन संभावनाओं को जाना तथा स्थानीय समुदाय से जुड़े पर्यटन अनुभव को महत्वपूर्ण बताया।

11 अक्टूबर को दूसरा दल करेगा ग्वालियर-चंबल का भ्रमण

मध्यप्रदेश यात्रा बाजार-2026 के अंतर्गत दूसरा परिचयात्मक यात्रा दल 11 अक्टूबर 2026 को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का भ्रमण करेगा। दल को ग्वालियर की ऐतिहासिक विरासत के साथ मुरैना जिले के बटेश्वर, पढ़ावली, ककनमठ एवं मितावली के ग्रामीण एवं सांस्कृतिक पर्यटन अनुभवों से परिचित कराया जाएगा।

मध्यप्रदेश यात्रा बाजार-2026 के माध्यम से ग्वालियर-चंबल अंचल की ऐतिहासिक विरासत के साथ ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय भोजन, हस्तशिल्प, माटी कला, दरी निर्माण, लोकगीत एवं लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। इससे स्थानीय परिवारों, महिलाओं, कारीगरों, कलाकारों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होने के साथ चंबल की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=tourism nis:value=tourism nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय, जौरा में ‘सेवा की कहानी’ गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. सिंह हाड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के समन्वयक डॉ. यदुनंदन प्रसाद उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, आत्मनिर्भरता एवं बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 
 इस दौरान विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं से प्राप्त लाभ तथा उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को लघु वीडियो एवं रील के माध्यम से साझा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों से अपने अनुभवों और सफलता की कहानियों को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्मनिर्भरता एवं सकारात्मक सोच विकसित करना तथा पात्र विद्यार्थियों तक योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाना रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
अपराजिता बनीं आत्मरक्षा की प्रतीक, बालिकाओं के लिए निःशुल्क कराते प्रशिक्षण शिविर शुरू

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास, साहस और सुरक्षा का भाव

‘‘बेटियां अब खुद को कमजोर नहीं, सशक्त मानेंगी’’ के संदेश के साथ बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से ‘अपराजिता निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर’ का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति योजना एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ओंकार सेल्फ डिफेंस अकादमी के सहयोग से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में किशोरी बालिकाओं, शाला त्यागी बालिकाओं सहित अन्य इच्छुक बालिकाओं को कराते एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास, साहस और मानसिक दृढ़ता विकसित करना है।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आत्मरक्षा को बालिकाओं के लिए आवश्यक जीवन कौशल बताते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक अपूर्वा चौधरी ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाएं भयमुक्त होकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल बालिकाओं में सुरक्षा की भावना के साथ उनके आत्मविश्वास और स्वाभिमान को भी मजबूत करेगी।

शिविर में रानू रावत तथा ओंकार सेल्फ डिफेंस अकादमी के प्रशिक्षक विनोद कुशवाह उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>

विधानसभा अध्यक्ष और कृषि मंत्री ने सेवा ज्योति कलश यात्राओं को विधानसभा क्षेत्रों के लिए किया रवाना

विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं

जनसेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को कृषि उपज मंडी, मुरैना में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति कलश यात्राओं को रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प हम सभी का साझा संकल्प है। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया, जिसे सभी ने दोहराया।

कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर सहभागी प्रयास करने होंगे।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सेवा ज्योति यात्राओं को विकसित भारत के संकल्प एवं सेवा भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

सेवा ज्योति कलश यात्राओं में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सेवा, समर्पण और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं ये यात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान जिले की विकास पुस्तिका का वितरण वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं जनसमूह को किया गया। कार्यक्रम में  विधायक सबलगढ़ श्रीमती सरला रावत,महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह,पूर्व विधायक श्री बलवीर डंडोतिया, श्री रघुराज सिंह कंषाना, श्री सूबेदार सिंह रजौधा,श्री राकेश मावई, श्री कमलेश जाटव, समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व सांसद श्री अशोक अर्गल,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yatra nis:value=yatra nis:enabled=true nis:link/>
नियमित टीकाकरण और जन्म पंजीयन को लेकर स्व-सहायता समूह सदस्यों का हुआ अभिमुखीकरण

‘जीरो डोज’ बच्चों की पहचान कर टीकाकरण से जोड़ने पर दिया जोर

विकासखंड मुरैना अर्बन में स्वास्थ्य विभाग एवं एमपीवीएचए-यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में स्व-सहायता समूहों की अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ‘जीरो डोज’ बच्चों की पहचान, नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित बच्चों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में आरएचसी श्री शिवदत्त पाराशर ने एमआर-1 एवं एमआर-2 (खसरा-रूबेला) टीकों के महत्व तथा निर्धारित समय पर टीकाकरण कराने से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से छूटे बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें निकटतम टीकाकरण सत्र तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

ब्लॉक समन्वयक श्री सिद्धार्थ सेंगर ने प्रत्येक नवजात शिशु का समय पर जन्म पंजीयन कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवारों को बच्चे के जन्म के तुरंत बाद उपलब्ध स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाना आवश्यक है।

एमपीवीएचए के जिला समन्वयक श्री राजवीर सिकरवार ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जन्म पंजीयन, एमआर टीकाकरण, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, टीकाकरण से छूटे बच्चों की जानकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि ऐसे बच्चों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा सके।

कार्यशाला में उपस्थित स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग करते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगी कि कोई भी पात्र बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
पी.जी. कॉलेज में 30 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ

शासकीय पी.जी. कॉलेज, मुरैना में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत 30 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के संयोजक डॉ. प्रदीप सिकरवार ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विवेकानंद प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं सौंदर्य प्रसाधन एवं ब्यूटीशियन से संबंधित कौशल सीखकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगी। साथ ही, प्रशिक्षण के बाद स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगी। प्रशिक्षिका अनिक्षा गोस्वामी ने प्रशिक्षण की समय-सारणी एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा की जानकारी दी।

डॉ. रमेश भारद्वाज ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. ए.के. उपाध्याय ने छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप कटारे ने किया तथा आभार डॉ. प्रताप शाक्य ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. संजय राघव, डॉ. संध्या भारद्वाज, डॉ. आरिफा सिद्दीकी, डॉ. मीता राठौर, डॉ. नेहा वर्मा तथा डॉ. सीमा शर्मा का विशेष योगदान रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
https://www.facebook.com/share/p/19Rejmi7EN/