आईसीटीसी जौरा ने सुमावली क्षेत्र के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चलाया एचआईवी, एड्स जागरूकता अभियान
छात्र-छात्राओं को एचआईवी, एड्स से बचाव के उपायों के साथ टोल-फ्री नंबर 1097 और क्यूआर कोड की दी जानकारी
आईसीटीसी सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा सुमावली क्षेत्र के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सघन एचआईवी, एड्स जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को एचआईवी, एड्स के कारण, बचाव के उपाय तथा इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में श्री शिव शंकर महाविद्यालय, सुमावली एवं एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल, महाराजपुर रोड, जौरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं काउंसलर श्री संदीप सेंगर ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी, एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपाय तथा अन्य यौन संचारित संक्रमणों के संबंध में, एचआईवी, एड्स से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी के लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क किया जा सकता है।
श्री शिव शंकर महाविद्यालय, सुमावली में संचालक श्री लाखन सिंह जादौन, प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह यादव तथा शिक्षक श्री वकील सिंह गुर्जर, श्री जितेंद्र सिंह यादव, श्री देवेंद्र सिंह यादव एवं श्री युवराज सिंह जादौन उपस्थित रहे।
दोनों शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एचआईवी, एड्स से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय प्रबंधन ने आईसीटीसी सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को एचआईवी, एड्स के प्रति सही एवं तथ्यात्मक जानकारी देना जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh