पंडारक: पंडारक प्रखंड में एनटीपीसी ने उत्कर्ष छात्रवृत्ति वितरित की
Pandarak, Patna | Aug 11, 2026 पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी बाढ़ द्वारा सामुदायिक विकास के तहत परियोजना प्रभावित गांवों के बिहार शासकीय इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। एनटीपीसी के पीआरओ विकास धर द्विवेदी ने मंगलवार को लगभग 7 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में एनटीपीसी बाढ़ के कार्यकारी निदेशक सी. सत्य रामकृष्ण मौजूद रहे।