जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने हाइवे पर बसों की चेकिंग की, 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत पोस्टर लगाए, कई वाहनों के चालान बनाए
दिगौड़ा पुलिस ने आज रविवार को हाइवे सड़क पर टीकमगढ़ झांसी आने जाने वाली बसों को रोककर चेकिंग की गई और कई बसों में हम होंगे कामयाब अभियान के तहत पोस्टर व पम्पलेट लगाए गए। इसके साथ ही पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 12 वाहनों के चालान बनाकर कार्यवाही की गई।