जतारा: कुर्राई बर्माताल के बागराज माता मंदिर में विशाल सतचंडी महायज्ञ का आयोजन, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुर्राई बर्माताल के बागराज माता मंदिर में विशाल सतचंडी महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा पुराण, संत सम्मेलन, रामलीला एवं विशाल मेला का आयोजन 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के लिए आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कई भक्तों ने भाग लिया।