जतारा: जतारा पुलिस ने कार्रवाई में डेढ़ लाख रुपए की 315 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया
जतारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक फोर्ड फीगो कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जतारा एसडीपीओ अभिषेक गौतम व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह दांगी ने आज इस मामले का खुलासा किया है। जतारा पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी अरविन्द सिंह दांगी को अवैध शराब के परिवहन सूचना मिली थी।