जतारा: दिगौड़ा समिति केंद्र में खाद लेने आए किसान की जेब से जेबकतरे ने रुपए निकाल लिए
समिति केंद्र दिगौड़ा में खाद लेने आए किसान की जेब से जेबकतरे ने निकाल लिए रुपए। समिति केंद्र दिगौड़ा पर आज शनिवार को खाद लेने के लिए आए किसान की जेब में से किसी जेबकतरे ने ₹1470 निकाल लिए। किसान ने शनिवार शाम 4 बजे बताया है कि वह डीएपी खाद की बोरी लेने के लिए अपने घर से आया था और घर से दो डीएपी की बोरी के पैसे लेकर आया था, किसी ने उसके पैसे निकाल लिए।