जतारा: दिगौड़ा समिति केंद्र पर आज फिर कई किसान खाद लेने पहुंचे, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक किसान को एक बोरी का वितरण किया गया।
समिति केंद्र दिगौड़ा में कल शुक्रवार को 300 बोरी डीएपी खाद पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में कई किसानों को वितरित की गई थी। रात होने पर आज शनिवार को आज फिर से तहसीलदार व पुलिस की मौजूदगी में किसानों को डीएपी खाद वितरित की गई। बताया जा रहा है कि जिन किसानों के टोकन बन गए थे उन किसानों को आज एक एक बोरी डीएपी खाद वितरित की गई।