जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार ₹3000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
दिगौड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे ₹3000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है। आरोपी द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को उसके घर से बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।