प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
दिनांक : 11 सितंबर 2026
..............................................
लोक शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर 19 मामलों की हुई सुनवाई
जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, नालन्दा द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त 19 मामलों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को आमजनों की शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने, नाली के पानी की निकासी, ऑनलाइन राजस्व रसीद में भूमि के विवरण को शून्य किए जाने, जमाबंदी, भूमि विवाद, भूमि मापी, नामांतरण वाद को स्वीकृत करने, निजी जमीन से विद्युत तार ले जाने तथा विद्युत पोल लगाने आदि से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई।
इनमें से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन किया गया।
वहीं, अतिक्रमणमुक्त कराने, खाता एवं खेसरा में सुधार, भूमि विवाद तथा फर्जी वंशावली निर्गत किए जाने से संबंधित मामलों में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के लिए सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गई।
सुनवाई के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ मामलों का निवारण संबंधित लोक प्राधिकारों द्वारा सुनवाई की निर्धारित तिथि से पूर्व ही कर दिया गया था। संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।
शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं आदेश दिए गए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोक शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करें।
शिकायतों के निष्पादन के दौरान आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Energy Department, Bihar
2 views | Nalanda, Bihar | Sep 11, 2026