प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
................................
आज दिनांक 11.9.2026 को सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में नालंदा जिला अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्न प्रकार निर्देश दिए गए:-
उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवनों पर बिजली की उपलब्धता तथा पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता पर असंतोष व्यक्त किया गया, तथा बिजली कनेक्शन सभी आंगनबाड़ी केदो पर शत प्रतिशत करवाने का निर्देश दिया गया इस हेतु एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली विभाग को पत्र देकर तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व्यक्तिगत अभिरुचि लेकर, सभी आंगनबाड़ी केंद्रो पर बिजली कनेक्शन करवाने हेतु निर्देश दिया गया। पोषण ट्रैक्रर के इंफ्रास्ट्रक्चर में इसकी प्रविष्टि हेतु निर्देश दिया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र हेतु भूमि की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिया गया ,कि सभी एनओसी प्राप्त भूमि का भौतिक सत्यापन किया जाए तथा भूमि भवन बनवाने योग्य उपयुक्त है या नहीं इसकी समीक्षा की जाए।
पुनः,अनुपयुक्त भूमि हेतु समीक्षा कर आवश्यकता अनुसार कार्य किया जाए। पूर्व में एनओसी प्राप्त उपयुक्त भूमि ,जिसकी सूची मनरेगा को दी गई है ,उसमे जो भूमि नगर पंचायत क्षेत्र मे है उसे चिन्हित कर नाबार्ड के माध्यम से निर्माण कराया जाए। मनरेगा एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को दी गई भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जानी है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्ता युक्त निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर शत प्रतिशत FRS हेतु निर्देश दिया गया।
इस तरह से आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दिए जाने वाले टेक होम राशन तथा गर्म पका भोजन के वितरण पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत एंट्री हेतु निर्देश दिया गया। यदि आवश्यकता हो तो बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा सेविकाओं को इस हेतु प्रशिक्षण दिया जाए। प्रतिदिन अभियान चला कर FRS की एंट्री करने हेतु निर्देश दिया गया ।आभा आईडी पर भी सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया की बच्चों की अपार आईडी बहुत ही कम संख्या में बनी है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारियो द्वारा बताया गया की बच्चों का आधार निर्माण कार्य करने में समस्या आ रही है। इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को डीआरडीए डायरेक्टर से समन्वय कर रोस्टर बनाकर, पंचायतो में आधार निर्माण हेतु कैंप लगवाने का व्यवस्था हेतु निर्देश दिया गया। सभी आंगनबाड़ी के बच्चों का अपार आईडी प्राथमिकता देकर बनवाया जाए। बच्चों के वजन लेने के संबंध में कतिपय बाल विकास योजना पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई की कई जगह वजन मशीन की समस्या है इस पर उप विकास आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि अगल-बगल के केंद्र से समन्वय कर जहां वजन मशीन सही है, लेकर बच्चों का वजन करवाना सुनिश्चित करें । कुछ परियोजनाओं में SAM बच्चों का प्रतिशत अधिक है इसका आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रो पर गोद भराई ,अन्नप्राशन एवं इत्यादि भी शत प्रतिशत करवाना सुनिश्चित करें। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रो पर भी जहां रेनवाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता है इसका आकलन कर मनरेगा के सहयोग से कार्य करवाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री मातृ बंदन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की भी सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अपने-अपने परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर शतप्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बैठक की कार्रवाई सधन्यवाद समाप्त हुई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डीआरडीए डायरेक्टर, डायरेक्टर NEP, डीपीओ मनरेगा तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
7 views | Nalanda, Bihar | Sep 11, 2026