मधेपुरा में प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने किया ध्वजारोहण:बीएन मंडल स्टेडियम में मुख्य समारोह, बाइकर्स गैंग पर पुलिस की नजर
मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने ध्वजारोहण किया।
इसके बाद उन्होंने एसपी संदीप सिंह के साथ पैरेड वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। मंच पर डीएम अभिषेक रंजन, डीडीसी अनिल बसाक समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह का मंच संचालन स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव ने किया।
Bihar, India | Aug 16, 2026