वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी आनंद कलादगी, बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली...
मिठाई-फल भेंट कर चलाए पटाखे, जरूरमंद सामग्री को किया भेंट...
दमोह। दीपावली के पावन पर्व पर आज शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी पुलिस अधिकारियों के साथ कॉपरेटिव बैंक चौराहा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। एसपी ने बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य एवं आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बुजुर्गों को फल, मिठाइयां और कपड़े भेंट किए तथा उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और बुजुर्गों ने साथ मिलकर आतिशबाजी की। पटाखे जलाकर बुजुर्गों ने दीपावली का उत्सव मनाया। इस दौरान वृद्धाश्रम की कई बुजुर्ग महिलाएं खुशी से झूमती और नृत्य करती नजर आईं। पुलिस की इस आत्मीय पहल से वृद्धाश्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।
इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक अभिषेक, आरक्षक नरेंद्र, शुभम नामदेव, केतन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Damoh Police
Damoh, Damoh | Nov 15, 2026