गोइलकेरा: मुरुमबीरा गांव में सीआरसी जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को शिक्षा और तकनीकी कौशल से जोड़ने पर बल
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेरोमगुटु पंचायत के मुरुमबीरा गांव में रविवार को सीआरसी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।