सोरांव: थरवई इलाके में अचानक गोवंश कुंए में गिरा, राहत और बचाव में जुटे लोग
थरवई थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज मोड़ के पास बाग में स्थित एक कुएं में सोमवार की सुबह अचानक एक गोवंश गिर गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। स्थानीय लोगों ने जेसीबी व आस पास के लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। गोवंश के सकुशल बाहर आने पर मौके पर मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।