पन्ना: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत कटवाने पर बराछ चौकी प्रभारी ने की हद पार, पीड़िता ने SP से न्याय की मांग की
Panna, Panna | Nov 11, 2024 पीड़िता सरोज बाई कोरी निवासी ग्राम देवरी थाना कोतवाली पन्ना ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंप कर बताया कि लगभग 1 साल पूर्व उसके परिवार के रिश्ते में जेठ लगने वाले व्यक्ति के द्वारा उसके घर से सामान फेंक कर जबरन कब्जा कर लिया गया है।तभी से वह न्याय के लिए भटक रही है।