पन्ना: समाधान ऑनलाइन के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें: कलेक्टर सुरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए
Panna, Panna | Nov 11, 2024 पन्ना के कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को टीएल बैठक में विभागीय अधिकारियों को समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन के सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 25 नवम्बर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले समाधान ऑनलाइन विश्लेषण बैठक को ध्यान में रखते हुए प्रकरणों का समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया।