पन्ना: जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप, कहा- दवाइयों के बदले मिल रहा आश्वासन
Panna, Panna | Nov 11, 2024 जिला अस्पताल पन्ना में इन दिनों मरीजों के इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, कुछ डॉक्टरों के द्वारा घर पहुंच कर फीस भुगतान कर निजी तौर पर परामर्श लेने वाले मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती कर सही तरीके से इलाज किया जा रहा है।इसके अलावा सीधे अस्पताल में बिना शुल्क के भर्ती मरीजों के उपचार में लापरवाही बरती जा रही है।