पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा के लिए 15 नवंबर से श्वानों का किया जाएगा टीकाकरण
Panna, Panna | Nov 11, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा के तहत 15 नवम्बर से कुत्तों में कैनाइन डिस्टैम्पर वायरस और अन्य सात बीमारियों के टीकाकरण का अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 7 दिसम्बर तक 18 ग्रामों में होगा और फिर जनवरी में शेष 18 ग्रामों में। बूस्टर टीकाकरण 9 दिसम्बर से 1 जनवरी तक किया जाएगा।