पन्ना: ककरहटी नगर परिषद को विकास कार्यों का तोहफा, विधायक ने किया भूमि पूजन
Panna, Panna | Nov 11, 2024 ककरहटी नगर परिषद को सीएमओ ओम मिश्रा के प्रयासों से बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिली। आज ककरहटी के विधायक डॉक्टर राजेश वर्मा ने भूमि पूजन किया। 90 लाख रुपए की लागत से ककरहटी में कई प्रमुख कार्य किए जाएंगे, जिनमें पार्क, सीसी रोड, तालाब सौंदर्यीकरण, और ओपन जिम का निर्माण शामिल है। कार्यक्रम में नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।