पन्ना: महगवां के खेर माता मंदिर में दिवारी कार्यक्रम और भंडारा, रहस्यमय लोहे की सांग बनी आकर्षण का केंद्र
Panna, Panna | Nov 11, 2024 पन्ना जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल महगवां की खेर माता प्रांगण में 11 नवंबर 2024, सोमवार को दिवारी कार्यक्रम और भंडारा का आयोजन हुआ। यह स्थान पन्ना टाइगर रिजर्व और उत्तर वन मंडल की सीमा के पास स्थित है, जहाँ हर सोमवार भक्त अपनी मन्नत लेकर आते हैं।