दमोह: जबलपुर मार्ग पर बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 12 से ज्यादा घायल, अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 26, 2026 दमोह-जबलपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एक अज्ञात यात्री बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया हादसे में ऑटो में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकाला.