अमरिया: जहानाबाद क्षेत्र में पैदल घर लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत, अज्ञात घोड़ा-बुग्गी चालक पर आरोप
जहानाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। अमरिया थाना क्षेत्र के चठिया भैंसहा गांव की मुन्नी देवी ने जहानाबाद थाने में तहरीर दी है। बताया कि 28 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे उनके पति सोमपाल गंगवार कछला से गंगा स्नान कर पैदल घर लौट रहे थे। निसरा गांव के पास हिन्दुस्तान धर्मकांटा के सामने अज्ञात घोड़ा-बुग्गी ने उन्हें टक्कर मार दी।