घाटमपुर: मां कुष्मांडा देवी परिसर में बनेगा सत्संग भवन, विधायक ने चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण
घाटमपुर कस्बे के मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुविधा के लिए जल्द ही सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से सत्संग भवन के साथ शौचालय, पेयजल और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।