कोलेबिरा: तकनीकी अनुसंधान से राउरकेला में मिले गुमशुदा नाबालिग
कोलेबिरा थाना क्षेत्र से गुमशुदा 17 वर्षीय नाबालिग लड़के व उसके साथ मिली नाबालिग लड़की को पुलिस ने राउरकेला से सकुशल बरामद किया।शिकायत के बाद विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी अनुसंधान से दोनों का सुराग मिला। आरपीएफ की मदद से स्टेशन से बरामदगी हुई। पूछताछ में दोनों ने गोवा जाने की बात बताई। शुक्रवार को 5 बजे बताया गया दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया।