ओबरा: म्योरपुर में रसेल वाइपर के काटने से 5 साल का बच्चा अचेत, महिला बाइक से गिरकर घायल, दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
Obra, Sonbhadra | Sep 10, 2026 सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक 5 साल का बच्चा सांप के काटने से बेहोश हो गया, जबकि एक महिला बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली घटना पड़री गांव की है। बलिंदर का 5 वर्षीय का बेटा विशाल गुरुवार सुबह अपने पिता को टिफिन देने घर से बाहर आया था। की वाहन के पास बैठे रसेल वाइपर सांप ने विशाल के पैर में काट लिया।