राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में रविवार को नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा छात्र-छात्राओं शिक्षक कर्मचारियों को नशा मुक्ति के बारे में दिलाई गई शपथ। यह जानकारी जिला सूचना विभाग ने रविवार दोपहर 2:30 बजे दी।