घाघरा: घाघरा बीडीओ ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ कार्यालय में की बैठक, दिए दिशा निर्देश
Ghaghra, Gumla | Sep 20, 2025 जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ घाघरा बीडीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित किया। बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने समिति को बताया कि पूजा पंडालों और आयोजनों में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कुल 9 बिंदुओं पर चर्चा की गई।