घाघरा: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर घाघरा बीडीओ ने राजनीतिक दल के लोगों के साथ कार्यालय में की बैठक
Ghaghra, Gumla | Sep 18, 2025 घाघरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। बीडीओ ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाए जाएंगे और त्रुटियों को सुधारा जाएगा।