घाघरा: घाघरा में खनन विभाग ने अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा, ट्रैक्टर ज़ब्त, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Sep 20, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र में खनन विभाग की टीम ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर थाना परिसर में जमा किया। वाहन को सुरक्षित रखने हेतु खनन विभाग द्वारा थाना पुलिस को लिखित आवेदन भी सौंपा गया। हालांकि, घटना को बीते लगभग 20 घंटे गुजर जाने के बाद भी किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में किसी तरह की जानकारी भी नहीं दी गई।