घाघरा: घाघरा चांदनी चौक में सड़क दुर्घटना, एक महिला घायल, सीएचसी घाघरा में भर्ती
Ghaghra, Gumla | Sep 19, 2025 घाघरा चांदनी चौक के समीप सड़क दुर्घटना में रांगे ग्राम निवासी खुखनी देवी घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया यहां चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया गया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला हेवी ड्यूटी 2 चक्के गाड़ी से अपने पति के साथ घाघरा से अपने घर रांगे जा रही थी।इसी क्रम में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी।