घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में महिला मंडल सहयोग संचालन समिति की बैठक आयोजित, झानद के केंद्रीय संयोजक हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Sep 19, 2025 झारखंड नवनिर्माण दल से जुड़ी महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के तत्वाधान में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत घाघरा ब्लॉक परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता बिलो भगत अध्यक्षता ने की। बैठक में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,सुरक्षा,रोजगार,अनुदान लोन माफी व पूंजी देने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई।