सोरांव: मऊआइमा इलाके में दिव्यांग व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिव्यांग दंपती ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित कमलेश कुमार और उनकी पत्नी साधना देवी ने न्याय के लिए जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।दंपती का आरोप है कि पड़ोस के गांव का एक व्यक्ति दबंगई के बल पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।