5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्तिमय हुआ बिक्रमगंज
बिक्रमगंज में विहंगम योग के अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 139वीं जन्म जयंती के अवसर पर बिक्रमगंज अनुमंडल कोर्ट के समीप बाल क्षेत्र में आयोजित 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। विशाल स्तर पर आयोजित इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक प्रवचन का भी आयोजन किया गया है। इसमें विज्ञानदेव जी महाराज श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं जीवनोपयोगी संदेश देंगे। महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
5101 कुंडीय महायज्ञ में उमड़ी भीड़ से आयोजन की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चारों ओर वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा है। हवन 11 बजे शुरू होगा 1 बजे तक चलेगा।