राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुन्दनी में साइबर अपराध जागरूकता शिविर आयोजित
आकोला ( रमेशचंद्र डाड)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुन्दनी, तहसील माण्डलगढ़, जिला भीलवाड़ा में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता श्रव्य लव ृशिविर सुश्री प्रिया मीणा (न्यायिक मजिस्ट्रेट मांडलगढ़) के निर्देशन में आयोजित हुआ।
पी एल वी कमलेश सुखवाल ने शिविर में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, मोबाइल एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अज्ञात व्यक्तियों के साथ ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम रमेशचंद बैरवा, हेमराज वर्मा, मदन लाल धाकड़, स्वयं जोशी, रामसिंह मीणा, विकास मीणा, मोहन लाल रेबारी, महेंद्र रेबारी, प्रकाश गुर्जर एवं अंकुर कंजर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।