सिक्योर् कंपनी की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, समय पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित 20 सेक्टर में गौतम आश्रम वाली रोड पर लगे विद्युत खंभे में अचानक आग लगने की घटना सामने आई।
घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 12 भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र ड़ाणी ने तत्काल सिक्योर कंपनी के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और मौके पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।
सूचना मिलते ही सिक्योर् कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी बिना देरी किए *घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया*। कर्मचारियों की समयबद्ध कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
इस अवसर पर देवेंद्र ड़ाणी ने सिक्योर्ड कंपनी के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता, जिम्मेदारी और जनसुरक्षा के प्रति सजगता की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाना और त्वरित कार्रवाई करना सराहनीय है। आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।
Bhilwara, Bhilwara | Nov 8, 2026