फरसगांव: चिचाड़ी में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में पत्थर से कुचलकर की गई हत्या
फरसगांव ग्राम चिचाड़ी में बुजुर्ग मंगऊ वट्टी की हत्या के मामले में फरसगांव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी विकास मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दीपावली की रात राउत नाचा के बाद घर लौट रहे बुजुर्ग को आरोपी ने शीतला मंदिर के पास सुनसान जगह पर गिराकर सीमेंट के पत्थर से सिर पर तीन-चार वार कर हत्या कर दी।