अमरिया: जहानाबाद में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद पुलिस ने ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत दो आरोपियों—मोहसिन और राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इनके बैंक खातों से जुड़ी करीब 200 साइबर शिकायतें मिली हैं। मौके से 6 मोबाइल, लैपटॉप, 16 फर्जी आधार, 10 एटीएम, 7 चेकबुक और 10 पासबुक बरामद हुई हैं। करीब 5 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं।