खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जनकल्याण संवाद
सारण के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता बचाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही।
मिट्टी बचेगी, तभी थाली सजेगी; खेत बचेंगे, तभी खुशहाली आएगी।