◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*
◆◆ *जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज सोमवार को 77 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश*
सारण, 2 नवम्बर,2026
◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
◆ आज सोमवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 77 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त विद्युत, गृह रक्षा वाहिनी , जिला पंचायती राज, आईसीडीएस, नगर आयुक्त, पीजीआरओ से संबंधित मामले थ�
Saharsa, Bihar | Nov 2, 2026