जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा
जिला समाहरणालय सभागार में माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ एवं रबी फसलों, पीएम किसान योजना, फार्मर रजिस्ट्री, बीज एवं उर्वरक वितरण, जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से किसानों तक पहुँचाने तथा उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Nov 2, 2026