Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
indradevjimix
Previous slide
Next slide
भागलपुर के भवानीपुर घाट पर मां गंगा को अर्पित किया गया 500 लीटर दूध, मिट्ठू यादव ने 12 नवंबर को 24 घंटे रामधुन कराने का किया ऐलान......see more
Kahara, Saharsa
| Nov 2, 2026
MORE NEWS
सहरसा में पहली बार ओपन कोसी कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मेजबान जिला रहा प्रथम......see more
Kahara, Saharsa | Nov 2, 2026
भवानीपुर घाट पर उमड़ी आस्था, मिट्ठू यादव के नेतृत्व में मां गंगा को अर्पित किया गया 500 लीटर दूध; 12 नवंबर को 24 घंटे अखंड रामधुन का ऐलान
Kahara, Saharsa | Nov 2, 2026
खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जनकल्याण संवाद सारण के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता बचाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही। मिट्टी बचेगी, तभी थाली सजेगी; खेत बचेंगे, तभी खुशहाली आएगी।
Saharsa, Bihar | Nov 2, 2026
◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई* ◆◆ *जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज सोमवार को 77 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश* सारण, 2 नवम्बर,2026 ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। ◆ आज सोमवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 77 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त विद्युत, गृह रक्षा वाहिनी , जिला पंचायती राज, आईसीडीएस, नगर आयुक्त, पीजीआरओ से संबंधित मामले थ�
Saharsa, Bihar | Nov 2, 2026
जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा जिला समाहरणालय सभागार में माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ एवं रबी फसलों, पीएम किसान योजना, फार्मर रजिस्ट्री, बीज एवं उर्वरक वितरण, जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से किसानों तक पहुँचाने तथा उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Nov 2, 2026
दीपावली को लेकर पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए 12 तक आवेदन, 600 रुपये शुल्क निर्धारित सदर अनुमंडल कार्यालय में जमा होंगे आवेदन, बिना अनुमति पटाखा बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई सहरसा। दीपावली और छठ पर्व को लेकर पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) जारी की जाएगी। इसके लिए सदर अनुमंडल कार्यालय ने इच्छुक पटाखा विक्रेताओं से 12 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। अस्थायी अनुज्ञप्ति के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अनुमंडल कार्यालय से जारी आम सूचना के अनुसार, विस्फोटक नियम 2008 की धारा 84 के तहत 100 किलोग्राम तक पटाखा बेचने और रखने के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन प्रपत्र ए-5 में निर्धारित शुल्क के कोषागार चालान की मूल प्रति के साथ जमा करना होगा। पटाखा बिक्री स्थल के लिए संबंधित थानाध्यक्ष और अग्निशमन पदाधिकारी का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी संलग्न करना अनिवार्य है। इसके अलावा विस्फोटक नियमों के अनुपालन और मान्य पटाखों की बिक्री को लेकर शपथ पत्र भी देना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विदेशी और चाइनीज पटाखों की खरीद-बिक्री पर रोक है। ऐसे पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिक शोर, वायु प्रदूषण और अपशिष्ट पैदा करने वाले लड़ी व सीरीज वाले पटाखों के निर्माण और उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। केवल 125 डेसिबल से कम आवाज और कम धुआं उत्सर्जित करने वाले हरित पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। पटाखों में बेरियम नाइट्रेट, एंटीमनी, लिथियम, मरकरी, आर्सेनिक और लेड के यौगिकों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। __सुरक्षा के लिए जारी निर्देश:- सुरक्षा के मद्देनजर पटाखा दुकानों के बीच कम से कम 15 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। दुकानदारों को ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक लाइट और खुले बिजली के तारों का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया है। दुकानों में अग्निशमन यंत्र और बालू की बाल्टी रखना भी अनिवार्य होगा। बिना अनुज्ञप्ति पटाखा बेचने या रखने वालों के खिलाफ विस्फोटक सामग्री जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Kahara, Saharsa | Nov 2, 2026
🎉 सिमरी बख्तियारपुर में खुला मीजी मेन्स 2.0 का दूसरा ब्रांच, विधिवत रूप से हुआ उद्घाटन! अब फैशन और स्टाइल के शौकीनों के लिए खुशखबरी! आपके अपने शहर सिमरी बख्तियारपुर में शानदार कपड़ों के शोरूम मीजी मेन्स 2.0 के दूसरे ब्रांच का विधिवत उद्घाटन किया गया। यहां ग्राहकों को मिलेंगे लेटेस्ट फैशन डिजाइन, आकर्षक कलेक्शन और शानदार कपड़ों की वैरायटी। अब ट्रेंडी कपड़ों की खरीदारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं। फैशन का नया अंदाज, अब अपने शहर में! 📍 स्थान: केनरा बैंक के सपने सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा एक बार जरूर पधारें और लेटेस्ट कलेक्शन का आनंद उठाएं। #SimriBakhtiyarpur #MejiMens20 #NewShowroom #Saharsa #Shopping #KosiNews
Kahara, Saharsa | Nov 2, 2026
सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 54 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #Saharsa #SonbarsaRaj #SaharsaPolice #GanjaSeized #BiharPolice #CrimeNews
Kahara, Saharsa | Nov 2, 2026