कोरांव: सैम्हा में महीने भर से टूटी हुई इंटरलाकिंग सड़क की पुलिया, ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत
कोरांव विकास खंड के सैम्हा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क पर बनी पुलिया पिछले एक महीने से टूटी हुई है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी पुलिया की मरम्मत नहीं की जा रही है। इस रास्ते पर बाइक और चार पहिया वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद है। लोग पैदल या साइकिल से सड़क के बगल खेत में कूदकर निकल रहे हैं।