चरपोखरी: बरनी गांव में छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, अतिथियों ने किया उद्घाटन
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार की रात 9 बजे के करीब बरनी गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया लाल मुक्ति पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमल आदित्य, अंचल अधिकारी प्रिंस प्रकाश और थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने संयुक्त रूप किया।