उदयपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, युवक पर चलीं दो गोलियां; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उदयपुर के सहेलियों की बाड़ी रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। हेरिटेज लोक मरुधर नृत्य के बाहर दो फायर किए जाने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आशीफ उर्फ अली ने इरफान बन्ना पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं। फायरिंग में इरफान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डिप्टी राजेश ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर फायरिंग के कारणों और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
#Udaipur #UdaipurNews #Firing #UdaipurFiring #CrimeNews RajasthanNews BreakingNews