नगर परिषद चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 23 भोईवाड़ा से बड़ा चुनावी उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन आपराधिक प्रकरण के चलते खारिज किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रकरण में ऐसी धाराएं हैं, जिनमें 5 साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान है। नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा प्रत्याशी मनन कलासुआ की निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है। हालांकि, रिटर्निंग अधिकारी की ओर से अभी अधिकृत जानकारी जारी नहीं की गई है। मनन, निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ के बेटे हैं। जीत की खबर पर समर्थकों ने बधाई दी।
#DungarpurNews #DungarpurMunicipalElection2026 #Ward23Bhoiwada #MananKalasua