उदयपुर में आबादी के बीच लेपर्ड की दस्तक, रातभर मचा हड़कंप; पुलिस-वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन
उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित गजसिंह जी की बाड़ी में देर रात लेपर्ड का मूवमेंट नजर आने से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने लेपर्ड को क्षेत्र में घूमते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लेपर्ड का पता नहीं चला। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाश की गई, लेकिन उसकी मौजूदगी नहीं मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास ही सज्जनगढ़ सेंचुरी है, जहां से लेपर्ड आबादी क्षेत्र में पहुंचा होगा। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। घनी आबादी में पहली बार लेपर्ड के पहुंचने से लोगों में खौफ का माहौल है।
#Udaipur #Leopard #LeopardAlert #Ambamata #Sajjangarh Wildlife